Joharcg.com जिला मुख्यालय समेत सभी विकासखंड मुख्यालयों मे मानव श्रृंखला बनाकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत के संविधान की उद्देशिका का शपथ लेकर मनाया गया। उक्त आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग एल आर कच्छप एवं गुरुकुल इंग्लिश मीडियम की प्राचार्या वंदना तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। आयोजन का प्रमुख आकर्षण गुरुकुल शाला के विद्यार्थियों तथा महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं एवं कर्मचारियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर मैदान में 75 वा अमृत महोत्सव के आकार में खड़े  होना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राध्यापक एस एम पाध्ये ने संविधान की शपथ दिलाई तथा बताया कि हमारा भारत संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य है। भारत के संविधान अर्थात कानून का शासन है तथा हमें देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए कानून का पालन करना और करवाना है। महिला बाल विकास अधिकारी एलआर कश्यप ने आयोजन की महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी के प्रति आभार प्रकट किया इस अवसर सहायक संचालक जनसम्पर्क  एम डी पटेल,श्रीमती वंदना तिवारी सहित गुरुकुल शाला के शिक्षक कर्मचारी महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी गण उपस्थित थे।