Dr. Subbarao

Joharcg.com वयोवृद्ध गांधीवादी समाजसेवक डॉ. एस एन सुब्बाराव `भाईजी` का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुब्बाराव के निधन पर शोक जताते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। पद्मश्री से सम्मानित सुब्बाराव को तबीयत खराब होने पर कुछ दिन पहले यहां एसएमएस (सवाई मानसिंह) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अस्पताल में बुधवार तड़के निधन हो गया।

मुख्यमंत्री गहलोत सुब्बाराव का हालचाल जानने मंगलवार को भी अस्पताल गए थे। उन्होंने सुब्बाराव के निधन पर शोक जताते हुए कहा, “वयोवृद्ध गांधीवादी, भाईजी डॉ एसएन सुब्बाराव के निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से बेहद आघात पहुंचा है। सत्तर वर्ष से अधिक समय से देश के युवाओं से जुड़कर अपने शिविरों के माध्यम से लगातार उन्हें प्रेरणा देने वाले और देश की पूंजी गांधीवादी विचारक एवं प्रेरक का देहांत एक अपूरणीय क्षति है। गहलोत ने कहा कि भाईजी ने युवाओं को जागरुक करने की जीवनपर्यन्त मुहिम चलाई, विदेशों में भी नई पीढ़ी को देश के बारे में बताया और यहां के संस्कार, संस्कृति एवं अनेकता में एकता का सन्देश उन तक पहुंचाने का कार्य किया।

2 replies on “गांधीवादी समाजसेवी डॉ. सुब्बाराव का निधन सीएम गहलोत ने जताया शोक”