Minister Akbar

Joharcg.com परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कंपनियों को 25 फीसदी माल भाड़ा बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं। मंत्री के निर्दश के बाद सीमेंट ट्रांसपोर्टस संगठन की हड़ताल खत्म हो गई है। ज्ञातव्य है कि माल भाड़ा बढ़ाने की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टस संगठन हड़ताल पर थे, मंत्री अकबर की मध्यस्थता के चलते शुक्रवार को हड़ताल ख़त्म हो गई है।

जानकारी के मुताबिक परिवहन मंत्री मो. अकबर ने दोनो पक्षों की बात सुनकर दोनो पक्षों की सहमति लेते हुऐ फरवरी 2021 मे बढ़े 12 फीसदी माल भाड़े मे 13 फीसदी जोड़कर अभी 15 अक्टूबर तक कुल 25 फीसदी माल भाड़ा बढाने आदेश दिया है। बेस भाड़ा फरवरी 2021 को मानकर सीमेंट इंडस्ट्रीज़ मे परिवहन होने वाले सभी जिन्सो (फलाई ऐश बल्कर , किल्कंर, कोयला , जिप्सम आदि) पर लागू होगा।

इसमे जिन कम्पनियों ने मार्च 2021 के बाद बस्तर, कोरापुट क्षेत्र मे 3 फीसदी भाड़ा बढ़ाया था 12 + 3 = 15 फीसदी कम करके बस्तर, कोरापुट क्षेत्र मे 10 फीसदी माल भाड़ा बढाया जाऐगा। जिन सीमेंट कंपनियों द्वारा कई स्टेशन मे भाड़ा कम किया गया था उनको फरवरी 2021 का बेस भाड़ा पकड़कर कुल अभी 15 अक्टूबर तक 25 फीसदी भाड़ा बढाना होगा। जो कंपनियां फरवरी 2021 के पहले बीडिंग सिस्टम से चल रही थी जिनका कोई बेस भाड़ा नहीं था वह अपने नजदिक वाली कंपनी का भाड़ा लिस्ट को बेस मानते हुऐ वृध्दि करेंगी।

777 replies on “मंत्री अकबर ने दिए माल भाड़ा बढ़ाने आदेश ट्रांसपोर्टस संगठन ने ख़त्म की हड़ताल”