President

Joharcg.com राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण से सम्मानित किया। राजनीति में विशेष योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। तब ताई ने कहा था कि मैंने हमेशा अपनी सभी भूमिकाओं में सर्वश्रेष्ठ क्षमता के अनुसार काम किया है, शायद यही कारण हो सकता है कि यह सम्मान दिया जा रहा है। यदि आपका काम प्रामाणिक है, तो इसका फल आपको अवश्य मिलता है। सम्मान के सिलसिले में ताई सोमवार को दिल्ली पहुंच गई थीं और वहां पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर उनसे मुलाकात भी की। ताई की उपलब्धि यही नही है कि वे लोकसभा की अध्यक्ष रहीं बल्कि उन्होंने इंदौर लोकसभा सीट से लगातार 8 बार चुनाव जीतकर रिकॉर्ड भी बनाया है। वे देश की एकमात्र महिला सांसद रही जिन्होंने लगातार आठ लोकसभा चुनाव जीते है। महाजन 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष बनी थी। वह देश की दूसरी महिला लोकसभा अध्यक्ष बनी थीं। 

पहली बार बनीं थीं पार्षद

ताई का राजनीतिक सफर 1980 के दशक में शुरू हुआ था। वे इंदौर नगर निगम में पार्षद बनीं थीं। इसके बाद उप-महापौर भी बनीं। 1989 से लेकर 2014 तक लोकसभा चुनाव में लगातार जीत हासिल की। अटल बिहारी वाजपेयी  के कार्यकाल में सुमित्रा महाजन ने केंद्रीय राज्यमंत्री के तौर पर दूरसंचार और पेट्रोलियम मंत्रालयों में काम किया था