Joharcg.com मणिपुर में शहीद हुए कर्नल विप्लव त्रिपाठी का पार्थिव शरीर वायुसेना के विशेष विमान से रायगढ़ पहुंचा। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के साथ हमले में शहीद हुई उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनुजा त्रिपाठी और पुत्र अबीर त्रिपाठी का पार्थिव शरीर भी रायगढ़ पहुंचा। शहीद त्रिपाठी के परिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सांसद रायगढ़ गोमती साय, विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, कलेक्टर भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा रायगढ़ शहर के हजारों लोगों ने एयरपोर्ट में शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहीद का पार्थिव देह रायगढ़ के रामलीला मैदान में शहरवासियों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।