कांकेश्वरी मंदिर, कांकेर
Kankeshwari Temple Kanker
Kankeshwari Temple Kanker कांकेर शहर से जुड़े ऐतिहासिक गढ़िया पहाड़ का इतिहास 700 साल पुराना है। पहाड़ पर बहुत से धार्मिक स्थल है।
कांकेश्वरी मंदिर : कांकेरवासियों ने श्रीश्री योगमाया कांकेश्वरी देवी ट्रस्ट का गठन करके पहाड़ी पर मंदिर का निर्माण कराया एवं 2 जुलाई 2002 को विधिवत पूजा अर्चना करके मां योगमाया दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में की गई। कांकेर वासियों की अराध्य देवी होने के इसका नामकरण मां योगमाया कांकेश्वरी देवी किया गया। जिसका आशय है कांकेरवासियों की देवी मां योगमाया।
शीतला मंदिर : तालाब के किनारे ही प्राचीन समय में राजा धर्मदेव ने शीतला देवी का मंदिर बनवाया था। उस मंदिर में देवी पिंड के रूप में थी जो अब दिखाई नही देता। लगभग 8-9 वर्ष पूर्व इस मंदिर के पुजारी ने वहां दुर्गा की मूर्ति रख दी हैं।
PHOTO GALLERY
शीतला मंदिर, गढ़िया पहाड़ Kankeshwari Temple Kanker