Khallari Mata Temple

Khallari Mata Temple अभी तक तो आप भीमखोज खल्लारी, बेमचा खल्लारी माता के बारे में सुने और दर्शन किए होंगे। मगर आज हम आपको कोडार बांध के पास स्थित खल्लारी माता के दर्शन करवाने जा रहे हैं, जिसे सिद्ध शक्ति पीठ के नाम से भी जाना जाता है ।

यह मंदिर छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले के अन्दर आता है जो नेशनल  हाइवे  NH 53 मार्ग पर पर  तुमगाव से काफी नजदीक  पर स्थित है तुमगाव से इसकी दूरी ५ कि .मी पर है  माता का मंदिर रोड से थोड़ी  अन्दर पर है जो घने और सघन  वनों  से घिरा हुवा है| यहाँ का नजारा पूरा प्राकृतिक  है| यह स्थान पर कोडार बाँध होने के कारण पर्यटन प्रेमियो  का आना जाना बना रहता है | इसी मुख्य मार्ग से सिरपुर का प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर ,छाछान माता,मुंगई  माता ,पतई माता ,कामख्या माता ,सिंघोडा माता का मंदिर जाया जाता है | इसलिए इस रास्ते से गुजरने वाले श्रद्धालु माता के दरबार में जरुर मत्था टेकने आते है| माता का प्रतिमा  स्वयभू है| यहाँ पर खास भीड़ नवरात्रि में देखा जा सकता है| जिसमे दूर -दूर से भक्त जन माता के दरबार में आते है | यहाँ पर साल के दोनों नवरात्रि में भक्तो द्वारा मनोकामना ज्योति जलाई जाती | यहाँ पर नवरात में माता के जसगीत से पूरा परिसर गूंज उठता है| 

Photo Gallery