रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में निर्मित गौठानों में पशुओं की पेयजल की व्यवस्था हेतु नलकूप खनन का कार्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार की पहल पर तेजी से कराया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने राजनांदगांव जिले में सुराजी ग्राम योजना अंतर्गत निर्मित 90 गौठानों में पशुओं के पेयजल की व्यवस्था के लिए एक करोड़ 16 लाख 10 हजार रूपए की स्वीकृति दी है। अधीक्षण अभियंता दुर्ग ने बताया कि राजनांदगांव जिले के 90 गौठानों में पेयजल व्यवस्था हेतु पृथक-पृथक रूप से एक लाख 29 हजार की मंजूरी कार्यपालन अभियंता राजनांदगांव को दी गई है। जिसके जरिए सभी गौठानों में नलकूप खनन किया जाएगा। 

    लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनांदगांव विकासखंड के गांव गिधवा, मनगटा, अंजोरा, उपरवाह, धनगांव, लिटिया, उपरवाह, मोंहदी, लिटिया में निर्मित गौठानों में पेयजल की व्यवस्था के लिए नलकूप खनन किया जाएगा। इसी तरह डोंगरगढ़ विकासखंड के नाथूनवागांव, दीवानभेड़ी, विचरपुर, नवागांव, नादिया, सागिनकछार, दीवानझिटिया, छुईखदान, रेंगाकठेरा, बाकल, जंगलपुर, भगवानटोला, माड़ीतराई, आलीवारा, तोतलभर्री, बुढ़ानछापर, रामपुर, पारागांवकला, पिपरखारकला, अमलीडीह, कोलिहापुरीनवा तथा छुरिया विकासखंड के ग्राम बोईरडीह, हालेकसा, पेटेकोहर, आमगांव(छु.), मानिकपुर, जमनारा, जोशीलमती, बनवागांव, मरकाकसा एवं पांडुका, छुईखदान विकासखंड के गांव बिरूटोला, जंगलपुर, कोटरा, उरतुली, अचानकपुर, कुकुरमुड़ा, पद्मावतीपुर, बाबूनवागांव, खुटेलीकला, जगमडवा एवं गर्रा, खैरागढ़  विकासखंड के अन्यानवागांव, अमलीडीहकला, भूलाटोला, मुड़िपार, घोटिया, महरूमकला, तुलसीपुर (फत्तेपुर), बाजगुड़ा एवं शेरगढ़, चौकी विकासखंड के ग्राम भंडारीटोला, कोरचाटोला, भुरभुसी, डुमरगुचा, मोहद, गौलीटोला, सांसरगढ़, सेम्हरबांधा, बेलारपुर, एवं मोहगांव, मोहला विकासखंड के मार्री, मुर्रे, भेाजटोला, मरकाटोला, टेमली, मिस्प्री, मडियानवड़वी, पाटनखास, पुरझोला, कनेरी एवं जीराटोला और मानपुर विकासखंड के ग्राम पानाबरस (पिपरखार), मासुल, गोटुलमुड़ा, सरोली, गुबियागढ़, पेंदुर, सरोली, गुदरस, मुरझर और मुंजाल में निर्मित गौठानों में पेयजल के लिए नलकूप खनन की स्वीकृति दी गई है।

One reply on “​​​​​​​ गौठानों में पेयजल की व्यवस्था हेतु 1.16 करोड़ स्वीकृत”