रायपुर – आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाॅधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गयी। इस अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय एवं निगम के सभी 10 जोन कार्यालयों में नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सदभावना दिवस पर सामूहिक शपथ ली । निगम मुख्यालय में निगम अधिकारियों, कर्मचारियों को निगम अपर आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग श्री लोकेश्वर साहू ने उपायुक्त सामान्य प्रशासन विभाग श्री पीआर धु्रव एवं उपायुक्त राजस्व श्रीमती कृष्णा खटीक की उपस्थिति में सद्भावना दिवस पर सामूहिक शपथ दिलवायी। वहीं नगर निगम के 10 जोन कार्यालयों में संबंधित जोन कमिश्नर ने जोन में पदस्थ निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर सामूहिक शपथ जोन कार्यालय में दिलवायी।