बिलासपुर : तखतपुर विकासखंड के ग्राम ढनढन के सियाराम साहू अपने मकान के विस्तार की तैयारी कर रहे हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिली राशि से उसका यह कार्य पूरा होने जा रहा है।
63 वर्षीय किसान सियाराम के पास 6 एकड़ 76 डिसमिल जमीन है। इस वर्ष उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त 16 हजार 400 रुपए प्राप्त हुई है। सियाराम के खेत में ट्यूबवेल है और वे धान की दो फसल लेते हैं। उनके दो बेटे, दो बेटियां हैं, सभी का विवाह हो गया है। एक बेटा साथ रहता है, जो खेती में हाथ बंटाता है। सियाराम ने बताया कि परिवार बड़ा होने के कारण उसके पुराने घर में जगह की कमी हो गई है। वह मकान में एक नया कमरा बनाना चाहते थे। राजीव किसान न्याय योजना से मिली राशि से उसकी यह इच्छा पूरी होने जा रही है और बरसात से पहले वह अपने घर में नया कमरा बना लेंगे।
सियाराम ने बताया कि गत वर्ष उसे इस योजना से चार किश्तों में 60 हजार रुपये मिले थे। आधे पैसे उसने खेती-बाड़ी में खर्च किया और आधी राशि से मेड़ के चारों ओर खन्ती कराया ताकि खेत में पानी रुक सके। खेत में सुधार होने के कारण उसका उत्पादन भी बढ़ा है।
सियाराम का कहना है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना उनके लिए वरदान है। इसमें निश्चित राशि मिल जाने के कारण खेती बाड़ी व परिवार के कई जरूरतें पूरी कर पा रहे हैं, जो पैसे के अभाव में मुश्किल होता है।

4 replies on “राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिली मदद, सियाराम के घर में बनेंगे नये कमरे”