सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने पर भी जुर्माना

रायपुर । रायपुर नगर निगम के सभी जोनों के स्वास्थ्य एवं नगर निवेश विभाग की टीम के माध्यम से नोवल कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम करने और लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से विशेष अभियान चलाया गया। नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी के नियम को तोड़ने, सड़क पर थूककर गंदगी फैलाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ जुर्माना करने की कार्रवाई कमिश्नरों की अगुवाई में की जा रही है। प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति लॉकडाउन के दौरान दुकान खोलने पर संबंधित दुकान संचालको पर कार्यवाही कर कड़ाई से जुर्माना वसूला जा रहा है.
जोन 1 की टीम ने लॉकडाउन अवधि के दौरान मास्क नहीं पहनने पर 123 लोगों पर 11800 रुपए, थूककर गंदगी फैलाने पर 231 लोगों पर 26980 रुपए, सामाजिक दूरी नियम तोड़ने पर 76 लोगों पर 7750 रुपए, लॉकडाउन का उल्लंघन कर दुकान खोलने पर 26 दुकानदारों पर 73500 रुपए कुल 456 लोगों से 1,20030 रुपए जुर्माना वसूला है।
इसी प्रकार जोन 2 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 251 लोगों पर 34030 रुपए लॉकडाउन का उल्लंघन कर दुकान खोलने पर 23 दुकानदारों पर 46 हजार कुल 274 लोगों से 80030 रुपए जुर्माना वसूला है। जोन 4 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 1754 लोगों पर 127130 रू., थूककर गंदगी फैलाने पर 122 लोगों पर 1220 रू., सामाजिक दूरी नियम तोडने पर 57 लोगों पर 10000 रू. कुल 1933 लोगों से 138350 रू. जुर्माना वसूला है। जोन 5 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 603 लोगों पर 36860 रू., थूककर गंदगी फैलाने पर 154 लोगों पर 15400 रू., सामाजिक दूरी नियम तोड़ने पर 93 लोगों पर 17350 रू., कुल 850 लोगों से 69610 रू. जुर्माना वसूला है। जोन 8 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 411 लोगों पर 34980 रू., थूककर गंदगी फैलाने पर 41 लोगों पर 7850 रू., सामाजिक दूरी नियम तोड़ने पर 56 लोगों पर 5500 रू. कुल 508 लोगों से 48330 रू. जुर्माना वसूला है।

sources