रायपुर – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को तत्परता अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से 104 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि आबंटित की गई है। आबंटित राशि को आपदा पीड़ितों को त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए है।

राज्य आपदा मोचन निधि से राजस्व पुस्तक परिपत्र के 6-4 के अंतर्गत जिलों को अनुदान सहायता हेतु राशि आबंटित की गई है। इसमें रायपुर जिले के लिए 3 करोड़ 4 लाख 92 हजार रूपए, महासमुंद को 3 करोड़ 8 लाख 70 हजार, धमतरी को 3 करोड़ 4 लाख 92 हजार रूपए, बलौदाबाजार को 3 करोड़ 62 लाख 40 हजार रूपए और गरियाबंद को 3 करोड़ 8 लाख 70 हजार रूपए की राशि का आबंटन प्रदान किया गया है। इसी तरह से दुर्ग जिले के लिए 7 करोड़ 91 लाख 20 हजार रूपए, राजनांदगांव के लिए 3 करोड़ 73 लाख 57 हजार रूपए, कबीरधाम के लिए 3 करोड़ 4 लाख 92 हजार रूपए, बालोद के लिए 3 करोड़ 8 लाख 70 हजार रूपए, बेमेतरा के लिए 3 करोड़ 8 लाख 70 हजार रूपए, बिलासपुर के लिए 3 करोड़ 8 लाख 70 हजार रूपए, मुंगेली के लिए 10 करोड़ 91 लाख 20 हजार रूपए, जांजगीर-चापा के लिए 3 करोड़ 77 लाख 30 हजार रूपए, कोरबा के लिए 3 करोड़ 8 लाख 70 हजार रूपए और रायगढ़ के लिए 3 करोड़ 73 लाख 5 हजार रूपए, पेन्ड्रा गोरिला-मरवाही के लिए 2 करोड़ 91 लाख 20 हजार रूपए, बस्तर के लिए 3 करोड़ 76 लाख 10 हजार रूपए, दन्तेवाड़ा के लिए 3 करोड़ 8 लाख 70 हजार रूपए, बीजापुर के लिए 3 करोड़ 4 लाख 92 हजार रूपए, सुकमा के लिए 2 करोड़ 91 लाख 20 हजार रूपए, कोण्डागांव के लिए 3 करोड़ 8 लाख 70 हजार रूपए और कांकेर के लिए 3 करोड़ 76 लाख 10 हजार रूपए का आबंटन जारी किया गया है। नारायणपुर जिले के लिए 2 करोड़ 77 लाख 48 हजार रूपए जारी किए है।

राज्य आपदा मोचन निधि से प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के लिए सरगुजा जिले को 3 करोड़ 76 लाख 10 हजार रूपए की राशि दी गई है। सूरजपुर के लिए 3 करोड़ 72 लाख 40 हजार रूपए, बलरामपुर के लिए 3 करोड़ 72 लाख 40 हजार रूपए, जशपुर के लिए 3 करोड़ 69 लाख 80 हजार रूपए और कोरिया के लिए 3 करोड़ 8 लाख 70 हजार रूपए की राशि जारी की गई है।