रायपुर – जिले में अलग-अलग सड़क घटनाओं में मौत की खबर आई है। 4 अलग-अलग क्षेत्रों में दुर्घटनाएं हुई है। पहली घटना जोरा रोड खम्हारडीह में हुई है। इसमें हाईवा ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। घटना में 43 साल के मदन प्रसाद की मौत हो गई। इधर, खम्हारडीह पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

इसी तरह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हाइवा वाहन ने एक महिला को चपेट में ले लिया। इसमें न्यू राजेंद्र नगर निवासी वनीता की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। साथ ही अभनपुर में एक बड़े वाहन ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इस घटना में भगवती धीवर की मौके पर ही मौत हो गई। मंदिरहसौद क्षेत्र में एक बड़ी वाहन बिना संकेतक जलाए ही रोड पर खड़ी किया था, इसी गाड़ी में बाइक सवार घुस गया। इस वजह उसकी मौत हो गई। मृतक भुशण देवदास सिवनी क्षेत्र का रहने वाला था।

sources

9 replies on “जिले में 4 सड़क दुर्घटनाएं, इन्हीं में महिला समेत चार की मौत”