प्रदेश के कृषि, पशुपालन, एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कल रविवार को नगर पंचायत मुख्यालय देवकर मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान 401.9 लाख रु. के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इनमे जल आवर्धन योजन अन्तर्गत पाईप विस्तार कार्य 221.21 लाख रु., गौरव पथ निर्माण कार्य 71.06 लाख रु., वार्ड क्रमांक 06 मे मेन गेट से गांधी चैंक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 10.56 लाख रु., वार्ड क्र-02 मे मनोहर यादव के घर से बरगद पेड़ तक सी.सी.रोड निर्माण कार्य 7.24 लाख रु., वार्ड क्र.10 मे हुईम पाईप एवं सी.सी.रोड निर्माण कार्य 10.54 लाख रु., वार्ड क्र.03 मे अपूर्ण टाउन हाॅल का शेष निर्माण कार्य 18 लाख रु., मुक्ति धाम निर्माण कार्य 15.30 लाख रु., प्रयोगशाला कक्ष निर्माण कार्य 15.26 लाख रु., कला एवं संस्कृति कक्ष निर्माण कार्य 13.92 लाख रु., पुस्तकालय कक्ष निर्माण कार्य 18 लाख रु. शामिल है।
         केबिनेट मंत्री श्री चौबे ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और कार्यक्रमों के जरिए राज्य के किसानों के जीवन मे खुशहाली का नया दौर शुरु हुआ है। छ.ग. सरकार की सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के जरिए लोगों के जीवन मे खुशहाली लाने का कार्य किया जा रहा है। गौठानों मे जैविक खाद का उत्पादन कर छ.ग. राज्य मे जैविक खेती को बढ़ावा देने की पहल की गई है।
         कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जांत्री बिहारी साहू, जनपद पंचायत अयक्ष साजा श्री दिनेश वर्मा, संतोष वर्मा, नगर पंचायत के पार्षद एवं ऐल्डरमेन उपस्थित थे ।