गरियाबंद- गरियाबंद जिले में चालू मानसून सत्र में गत 01 जून से 10 अगस्त 2020 तक औसत वर्षा 623.9 मि.मी. दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 अगस्त तक की स्थिति में सर्वाधिक वर्षा मैनपुर तहसील में 690.6 मि.मी. दर्ज की गई है। गरियाबंद तहसील में 557.2 मि.मी., राजिम तहसील में 629.6 मि.मी. और छुरा तहसील में 621.1 मि.मी., देवभाग में 621.1 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है। 10 अगस्त को गरियाबंद तहसील में 28.6 मि.मी., राजिम में 2 मि.मी., छुरा में 21 मि.मी., देवभोग तहसील में 1.8 मि.मी., मैनपुर तहसील में 6.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

2 replies on “जिले में औसत वर्षा 623.9 मि.मी. दर्ज की गई : आज सर्वाधिक वर्षा गरियाबंद तहसील में 28.6 मि.मी”