रायपुर- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक और पूर्व विधायक श्री देव प्रसाद आर्य के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
 
    उल्लेखनीय है कि श्री देव प्रसाद आर्य ने तत्तकालीन मध्यप्रदेश के समय राजनांदगांव जिले की अम्बागढ चौकी विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1962 से 1972 तक निर्वाचित होकर क्षेत्र को उल्लेखनीय सेवाएं दी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भी हिस्सा लिया, जिसके फलस्वरूप वे एक दिसंबर 1942 से 29 जुलाई 1943 तक रायपुर जेल में भी रहे। श्री आर्य का आज राजनांदगांव जिले के मानपुर तहसील स्थित गृह ग्राम हथरा में निधन हो गया।   

133 replies on “मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व विधायक श्री देव प्रसाद आर्य के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया”