रायपुर – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद के निकट हुई बस दुर्घटना में ओड़िशा के सात लोगो की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार के साथ ही अन्य जरूरी मदद दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। 

      गौरतलब है कि ओडिशा के गंजाम जिले से बस में सवार होकर 70 मजदूर सूरत जा रहे थे आज तड़के 3.30 बजे मंदिर हसौद के निकट बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई।