नगर निगम रायपुर के जोनो की टीमों ने लाॅकडाउन के नाम पर हो रही कालाबाजारी की जनशिकायतों की दुकानों में औचक निरीक्षण कर जांच कार्यवाही की, मास्क नहीं पहनने व सामाजिक दूरी नियम तोडने पर हजारों का जुर्माना किया

रायपुर – जिला प्रशासन रायपुर के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त श्री सौरभ कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम के सभी 10 जोनो द्वारा निरंतर मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी का नियम तोडने पर जोन स्तर पर जोन कमिश्नर के नेतृत्व में अभियान चलाकर रायपुर निगम क्षेत्र में नोवल कोरोना वायरस संक्रमण की कारगर रोकथाम करने जनस्वास्थ्य जागरूकता हेतु अभियान जारी है। इसी के साथ जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के आदेशानुसार नागरिको से कतिपय दुकानदारों द्वारा यहां रायपुर निगम क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा प्रभावशील से 28 जुलाई तक के लाॅकडाउन के नाम पर एमआरपी मूल्य से अधिक मूल्य में सामान बेचकर की जा रही कालाबाजारी को लेकर सभी जोनो द्वारा जोन के बाजार में आकस्मिक छापामारी कर एमआरपी मूल्य की सघन जांच निरीक्षण किया जा रहा एवं इस दौरान निरंतर संबंधित दुकानदारों को भविष्य के लिये समझाईश दी जा रही है।

आज नगर निगम जोन 5 की टीम ने जोन कमिश्नर श्री चंदन शर्मा के नेतृत्व में कलेक्टोरेट खाद्य शाखा के कर्मचारियों की उपस्थिति में अभियान चलाया एवं 12 दुकानों में मास्क नहीं पहनने व सामाजिक दूरी का नियम तोडने पर कुल 3800 रू. जुर्माना संबंधितों से उन्हें चेतावनी देकर वसूला। इस दौरान कलेक्टोरेट खाद्य शाखा की टीम ने जोन कमिश्नर की अगुवाई में जोन 5 के मुख्य मार्ग स्थित स्वीट्स दुकानदार आकस्मिक छापामार कर दुकान संचालक पर 2500 रू. जुर्माना किया।

जोन 1 की टीम ने जोन के बाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर 2 दिनों में मास्क नहीं पहनने पर 1401 लोगो पर 136740 रू., थूककर गंदगी फैलाने पर 176 लोगो पर 34950 रू. सामाजिक दूरी नियम तोडने पर 502 लोगो पर 31900 रू. लाॅकडाउन नियम तोडने पर 42 लोगो पर 77950 रू. कुल 2121 लोगो पर नियम तोडने पर कुल मिलाकर 281540 रू. का जुर्माना किया है।

जोन 2 की टीम ने राठौर चैक में छापामारी कर लगभग डेढ सौ दुकानों की सघन जांच की इस दौरान सामाजिक दूरी नियम तोडने व मास्क नहीं पहनने पर 28 दुकानदारों पर कुल 7600 रू. का जुर्माना उन्हें भविष्य के लिये चेतावनी देकर किया। जोन 2 की टीम ने चैक चैराहो में अभियान चलाकर पुलिस की टीम के साथ जोन स्तर पर 48 लोगो पर मास्क न पहनने के कारण कुल 9600 रू. जुर्माना किया।

जोन 3 की टीम ने सभी 7 वार्डो में 116 दुकानदारों पर मास्क न पहनने व सामाजिक दूरी नियम तोडने पर 5700 रू. जुर्माना किया।

जोन 6 की टीम ने 70 दुकानों की जांच की एवं 14 दुकानदारों पर कुल 3050 रू. का जुर्माना मास्क नहीं पहनने व सामाजिक दूरी नियम तोडने पर लगाया। जोन में आवश्यक सामग्री की उपलब्धता एमआरपी दर के भीतर पायी गयी। चैक पर जोन 6 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 29 लोगो पर 2700 रू. सामाजिक दूरी नियम तोडने पर 4 लोगो पर 1700 रू. कुल 33 लोगो पर पुलिस की टीम के साथ 4400 रू. जुर्माना उन्हें चेतावनी देकर वसूला।

जोन 7 की टीम ने 27 दुकानों की जांच कर 2 दुकानदारों से मास्क नहीं पहनने पर 200 रू. जुर्माना वसूला। जोन की टीम ने निरीक्षण में दुकानदारों द्वारा सामाजिक दूरी नियम का पालन किया जाना एवं एमआरपी मूल्य में आवश्यक सामान क्रय किया जाना पाया। जोन 7 की टीम ने चैक में 44 लोगो पर मास्क नहीं पहनने के कारण 3080 रू. जुर्माना किया।

जोन 8 की टीम ने 104 दुकानों की जांच कर 12 दुकानदारों पर मास्क नहीं पहनने के कारण कुल 1200 रू. जुर्माना किया। सामाजिक दूरी नियम का पालन किया जाना एवं एमआरपी मूल्य में आवश्यक सामग्रियां लोगो को क्रय किया जाना पाया गया।

जोन 9 की टीम ने 2 दिन में मास्क नहीं पहनने पर 1021 लोगो पर 54235 रू. एवं 21 दुकानदारों पर लाॅकडाउन नियम तोडने पर 6700 रू. कुल 1042 प्रकरणों में 60395 रू. जुर्माना संबंधितों को चेतावनी देकर वसूला।

जोन 10 की टीम ने 2 दिनों में 217 दुकानों की जांच कर 53 दुकानदारों पर 5300 रू. मास्क न पहनने के कारण वसूले। रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार एवं निगम प्रशासन के निर्देशानुसार सभी 10 जोनो की टीमो द्वारा नोवल कोरोना वायरस संक्रमण की कारगर रोकथाम करने बाजारो में लाॅकडाउन अवधि के दौरान जनस्वास्थ्य जागरूकता को लेकर निरंतर अभियान चलाकर दुकानों की जांच एवं मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी नियम तोडने एवं कालाबाजारी की शिकायतों पर आवश्यक वस्तुओं की एमआरपी दर का निरीक्षण करने कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।