रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग ने रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर सरदार बलबीर सिंह जुनेजा को उनकी जयंती के अवसर पर राजधानी में नगर निगम के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम परिसर स्थित पूर्व महापौर बलबीर सिंह जुनेजा की मूर्ति के समक्ष एक संक्षिप्त व गरिमापूर्ण आयोजन रखकर नमन किया।

राजधानी रायपुर के प्रथम नागरिक महापौर श्री एजाज ढेबर ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से इंडोर स्टेडियम परिसर स्थित रायपुर के पूर्व महापौर सरदार बलबीर सिंह जुनेजा की मूर्ति के समक्ष पहुंचकर उन्हें आदरांजलि अर्पित की। प्रमुख रूप से पूर्व महापौर सरदार बलबीर सिंह जुनेजा के अनुज रायपुर उत्तर विधायक एवं छ.ग. हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री आकाश तिवारी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग अध्यक्ष श्री सुन्दर जोगी ने पूर्व महापौर सरदार बलबीर सिंह जुनेजा को जयंती पर नमन करते हुए आदरांजलि दी एवं रायपुर नगर निगम में वर्ष 1994 से 1999 के मध्य महापौर के रूप में किये गये बलबीर सिंह जुनेजा के कार्यो एवं उपलब्धियों का पुण्य स्मरण किया। रायपुर शहर में इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य का शिलान्यास व भूमिपूजन पूर्व महापौर श्री बलबीर सिंह जुनेजा के कार्यकाल के दौरान हुआ था। इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लोकार्पण के बाद स्टेडियम का नामकरण सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम नगर निगम द्वारा किया गया एवं उनकी पुण्य स्मृतियां चिरस्थायी बनाने पूर्व महापौर बलबीर सिंह जुनेजा की मूर्ति इंडोर स्टेडियम परिसर में लगायी गयी।