Corporation Zone 1, 5 and 9, took action by sending 28 traffickers and sending them to Gunthan.

रायपुर – नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनो की विशेष टीमों द्वारा काउकेचर वाहन से राज्य शासन के आदेशानुसार रोका छेका अभियान के तहत प्रतिदिन जोन स्तर पर मुख्य मार्गो में अभियान चलाकर सडक से आवारा मवेशियों की धरपकड कर उन्हें निगम के कांजीहाउस व गौठान में भेजने का क्रम प्रतिदिन निरंतर तेज गति से जारी है। आयुक्त श्री सौरभ कुमार के आदेशानुसार सभी जोन कमिश्नर प्रतिदिन रोका छेका अभियान की माॅनिटरिंग कर जोन स्तर पर विशेष टीम की सहायता से काउकेचर वाहन से आवारा मवेशियों की धरपकड कर उन्हें गौठान भेजना निरंतर सुनिश्चित करवा रहे है।

आज टोटल लाॅकडाउन अवधि के दौरान जोन 1 की टीम ने काउकेचर वाहन की सहायता से विशेष टीम के माध्यम से जोन 1 के मुख्य मार्ग में अभियान चलाकर 10 आवारा मवेषियों, जोन 5 की टीम ने डीडी नगर मुख्य मार्ग में 11 आवारा मवेशियों एवं जोन 9 की टीम ने जोन 9 के मुख्य मार्ग में अभियान चलाकर 7 आवारा मवेशियों इस प्रकार कुल 28 आवारा मवेशियों की धरपकड कर उन सभी मवेशियों को फुण्डहर गौठान में भेजने की कार्यवाही की। अभियान निरंतर तेजी गति से रोका छेका के तहत सभी जोनो में सडक पर होने वाले प्रदूषण, गंदगी, यातायात बाधा आदि की समस्या को दूर करने लाॅकडाउन अवधि के दौरान भी जारी रहेगा।