रायपुर – छत्तीसगढ़ में आज से सार्वजनिक पार्क और उद्यान खुल गए है। छत्तीसगढ़ शासन ने कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण के लिए घोषित किए गए लॉकडाउन में आठ जून से निषिद्ध क्षेत्र को छोड़कर सार्वजनिक पार्कों, शहर के बाहर क्लबों, धार्मिक और पूजा स्थलों को खोलने की अनुमति जारी की है। इसी प्रकार होटल रेस्टोरेंट को कुछ बंदिशों के साथ अनुमति दी गई है। वो भी सुबह से खुलने लगे है।


सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सार्वजनिक पार्क और उद्यान आज से खुल सकेंगे। इसके साथ ही स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और स्टेडियम में केवल बाहरी खेल गतिविधियां की जा सकेंगी। क्लबों में केवल बाहरी गतिविधियां संचालित होंगी। इसी प्रकार भारत सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार धार्मिक और पूजा स्थल संचालित करने की अनुमति होगी। शॉपिंग मॉल खोलने और संचालन करने की अनुमति नहीं होगी।
8 जून से प्रदेश में धार्मिक स्थल तो खुलेंगे पर एक साथ लोगों के जाने पर पाबंदी होगी।
मस्जिदों में फर्श में नमाज पढ़ने के लिए कहा गया है और हर बार नमाज पढ़ने के बाद फर्श को साफ करने की बात भी कही गई है।
लोगों को धार्मिक स्थल पर बैठने के लिए घर से चादर लाना अनिवार्य होगा।
स्पोर्ट कॉम्पलेक्स और स्टेडियम में केवल बाहरी खेल गतिविधियां ही की जा सार्वजनिक पार्क और उद्यान 8 जून से खुल सकेंगे।
स्पोर्ट कॉम्पलेक्स और स्टेडियम में केवल बाहरी खेल गतिविधियां की जा सकेंगी।
क्लबों में केवल बाहरी गतिविधियां संचालित होंगी।

sources