रायपुर – नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री सौरभ कुमार ने नगर निगम की ओर से कोविड 19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी के साथ दशहरा उत्सव 2020, 25 अक्टूबर को नगर के डब्ल्यूआरएस, रावणभाठा, चौबे कालोनी, राजेन्द्र नगर, शंकरनगर, रामकुंड में होने वाले सार्वजनिक दशहरा उत्सव आयोजन हेतु दशहरा मैदानों के समतलीकरण सफाई व्यवस्था, पेयजल प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था उत्सव स्थलों सहित संबंधित मार्गो की सफाई व्यवस्था हेतु निगम अधिकारियों को प्रशासनिक कार्य दायित्व सौपते हुए निगम अधिकारियों की दशहरा उत्सव आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था की सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु प्रशासनिक समिति गठित कर दी है।

इस समिति में अपर आयुक्त श्री पुलक भट्टाचार्य मो.नं. 7772099888, जोन 8 कमिश्नर श्री अरूण धु्रव मो.नं. 9424238392, अधीक्षण अभियंता श्री बीआर अग्रवाल मो.नं. 9301953225, स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय पाण्डेय मो.नं. 9977153782 कार्यपालन अभियंता जल श्री बद्री चंद्राकर मो.नं. 9301953236 जोन 5 कमिश्नर श्री चंदन शर्मा मो.नं. 9926602735, जोन 6 कमिश्नर श्री दिनेश कोसरिया मो.नं. 7691906330, जोन 2 कमिश्नर श्री आर.के. डोंगरे मो. नं. 9425160304 को सम्मिलित करते हुए आयुक्त ने समिति को दशहरा उत्सव हेतु शामियाना, लाईट, माईक, फायर ब्रिगेड, चिकित्सा सुविधा आदि की व्यवस्था करेगी तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन करायेगी।

नगर निगम के आयुक्त श्री सौरभ कुमार ने दशहरा उत्सव आयोजन के दौरान माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल एनजीटी एवं शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करने के आदेश संबंधित निगम अधिकारियों को दिये है। आयुक्त ने डब्ल्यूआरएस, रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 2 को, रावणभाठा पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 6 को, चौबे कालोनी रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 7 को, राजेन्द्र नगर रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 10 को, शंकरनगर रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 3 को एवं रामकुण्ड रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 7 को सौपा है एवं संबंधित जोन कमिश्नर कार्य के नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिये है। जिला प्रशासन द्वारा जारी कोविड 19 गाईड लाईन का कडाई से पालन सुनिश्चित करने के आदेश आयुक्त ने अधिकारियों को दिये है।

39 replies on “नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल एवं शासन द्वारा दिये गये निर्देंशों का दशहरा उत्सव में पालन करें- नगर निगम आयुक्त”