रायपुर- वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया के पति  श्री रविन्द्र भेंड़िया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वनमंत्री मोहम्मद अकबर ने अपने संदेश में कहा है कि हमारी सहयोगी मंत्री बहन अनिला भेंड़िया के पति और पूर्व आई.जी. रविन्द्र भेंड़िया के निधन की जानकारी मिली है। यह बहुत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं दुःख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करें।

2 replies on “वनमंत्री मोहम्मद अकबर ने पूर्व आई.जी. श्री रविन्द्र भेंड़िया के निधन पर जताया शोक”