रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बी.एस. जागृत के नेतृत्व में आए प्रतिनिधि मंडल सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देश का लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बौद्ध महासभा के अध्यक्ष जागृत ने सिरपुर में विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरपुर हमारी धरोहर है। यह छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक और पुरातात्विक वैभव है। इसके विकास में किसी भी तरह से कमी नहीं आएगी। इसे राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

sources