रायपुर – नगर निगम के सभी जोनों के स्वास्थ्य एवं नगर निवेश विभाग की टीम के माध्यम से रायपुर जिला प्रशासन के दिशा- निर्देशों के अनुरूप नोवल कोरोना वायरस संक्रमण की कारगर तरीके से रोकथाम करने एवं जन-जन की स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी के नियम को तोडने, सडक पर थूककर गंदगी फैलाने पर संबंधित लोगो के खिलाफ निरंतर सघन अभियान बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थानों में जनस्वास्थ्य जागरूकता के लिए चलाकर जुर्माना करने की कार्यवाही जोन स्तर पर जोन कमिष्नर की अगुवाई में की जा रही है। प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति लाॅकडाउन के दौरान दुकान खोलने पर संबंधित दुकान संचालको पर कार्यवाही कर कडाई से जुर्माना वसूला जा रहा है।
जोन 1 की टीम ने लाॅकडाउन अवधि के दौरान मास्क नहीं पहनने पर 123 लोगो पर 11800 रू., थूककर गंदगी फैलाने पर 231 लोगो पर 26980 रू., सामाजिक दूरी नियम तोडने पर 76 लोगो पर 7750 रू., लाॅकडाउन का उल्लंघन कर दुकान खोलने पर 26 दुकानदारों पर 73500 रू. कुल 456 लोगो से 120030 रू. जुर्माना वसूला है। इसी प्रकार जोन 2 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 251 लोगो पर 34030 रू., लाॅकडाउन का उल्लंघन कर दुकान खोलने पर 23 दुकानदारों पर 46000 रू. कुल 274 लोगो से 80030 रू. जुर्माना वसूला है। जोन 4 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 1754 लोगो पर 127130 रू., थूककर गंदगी फैलाने पर 122 लोगो पर 1220 रू., सामाजिक दूरी नियम तोडने पर 57 लोगो पर 10000 रू. कुल 1933 लोगो से 138350 रू. जुर्माना वसूला है। जोन 5 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 603 लोगो पर 36860 रू., थूककर गंदगी फैलाने पर 154 लोगो पर 15400 रू., सामाजिक दूरी नियम तोडने पर 93 लोगो पर 17350 रू., कुल 850 लोगो से 69610 रू. जुर्माना वसूला है। जोन 8 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 411 लोगो पर 34980 रू., थूककर गंदगी फैलाने पर 41 लोगो पर 7850 रू., सामाजिक दूरी नियम तोडने पर 56 लोगो पर 5500 रू. कुल 508 लोगो से 48330 रू. जुर्माना वसूला है।

sources