Mayor inaugurates new fountain at Nehru Nagar Basti

रायपुर – नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने नगर निगम जोन 4 के तहत आने वाले मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड क्षेत्र के तहत नेहरू नगर बस्ती के भीतरी मार्ग में निगम जोन 4 लोककर्म विभाग के माध्यम से बनवाये गये नये फौव्वारे का जैसे ही लोकार्पण किया तो नेहरू नगर बस्ती के बच्चे फौव्वारे की सुन्दरता को देखकर प्रसन्नता के साथ झुम उठे। नये फौव्वारे के महापौर द्वारा लोकार्पण होने से नेहरू नगर बस्ती की सुन्दरता निखर गई। बस्ती के रहवासी लोगो, महिलाओं ने बस्ती के भीतरी मार्ग पर सुन्दर फौव्वारा निगम जोन 4 से लगवाकर लोकार्पण करने पर महापौर श्री ढेबर एवं नगर निगम जोन 4 को धन्यवाद दिया। इस दौरान बडी संख्या में गणमान्य नागरिक नेहरू नगर बस्ती में उपस्थित थे। फौव्वारे का निर्माण एवं विकास कार्य लगभग 6 लाख रू. की राशि से पूर्ण करवाया गया।