उत्तर बस्तर कांकेर- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने आज प्रातः 11 बजे जिला कार्यालय कांकेर के अधिकारी-कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई। अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासी की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने और हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ली गई।

2 replies on “अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सद्भावना की शपथ”