CM Bhupesh Baghel
प्रौद्योगिकी उपलब्धियों के लिए वैज्ञानिकों के प्रति जताया आभार

रायपुर – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 11 मई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर वैज्ञानिकों सहित सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस देश के गौरव के साथ वैज्ञानिकों के देश के विकास के लिए किये गए अतुल्य योगदान की याद दिलाता है। यह हमारे वैज्ञानिकों के रचनात्मक कार्यों का ही परिणाम है कि हमारा जीवन अधिक सुविधाजनक हो सका है और देश-दुनिया में कई सकारात्मक बदलाव हम देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दिन-रात मेहनत कर भारत को प्रौद्योगिकी विकास और दक्षता में ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए देश के वैज्ञानिकों के प्रति आभार जताया है।

2 replies on “रायपुर : मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की दी बधाई”