रायपुर – राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने संत श्री देवप्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा जी’ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि वे एक महान संत थे। उनका पूरा जीवन दीन-दुखियों की सेवा में समर्पित रहा। श्री देवप्रभाकर शास्त्री ने समाज को मानवता की राह में चलने को प्रेरित किया। राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।