तक खुलेंगे, दुकानें भी चार घंटे के लिए खुलेगी

रायपुर । राजधानी में 22 जुलाई से लॉकडाउन होने जा रहा है। ऐसे में पूर्व में जारी दिशा-निर्देश में संशोधन किया गया है। कलेक्टर एस भारती दासन ने 22 जुलाई से 28 जुलाई तक लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। इस बार लॉकडाउन में ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। किराने की दुकानों को भी बंद रखा जाएगा। लॉकडाउन के दौरान सिर्फ फल, सब्जी, दूध और मेडिकल की दुकानें सुबह 6 से 10 बजे तक खोलने की छूट दी गई है। इसके अलावा पेट्रोल पंप को 3 बजे तक खोलने की अनुमति मिली है।


कलेक्टर एस भारती दासन और एसएसपी अजय यादव ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि जरूरी सामान के लिए दुकानें सुबह 6 से 10 तक खोलने की अनुमति होगी। रायपुर शहर में परिवहन सेवाओं को बंद रखा जाएगा। शहर की सीमाएं सील रहेंगी। आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। रायपुर में सुबह 10 बजे के बाद से बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई होगी। इस बार का लॉकडाउन सख्त होगा।

sources