today

Joharcg.com कबीरधाम कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने कवर्धा में लगे कर्फ्यू पर बड़ी राहत दी है। कवर्धा शहर के अंदर सभी प्रकार के दुकानों का खुलने का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक कर दी है। पहले इस समय 10 बजे से 2 बजे तक था। कलेक्टर ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। पत्रकार वार्ता में कबीरधाम एसपी श्री मोहित गर्ग ने कवर्धा में 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को हुए उपद्रव, मारपीट तथा तोड़फोड़ में शामिल, लोगों की गिरफ्तारी की पूरी जानकारी दी।  

इसी तरह शहर के आमजन शाम 5 बजे से 7 बजे तक घर से अपने कामो से निकल सकते है। घर से बाहर निकलते समय अपना पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। शहर की सभी सीमाएं सील रहेगी। चौकसी बरती जाएगी। कलेक्टर ने सोमवार 11 अक्टूबर से कवर्धा शहर के अंदर सभी शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थान, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और बैंकों को खोलने के निर्देश दिए है। शासकीय कार्यालय और बैंक अपने निर्धारित समय में खुलेंगे लेकिन आमजनों के लिए दोपहर 3 बजे तक ही निर्धारित रहेगी। यह व्यवस्था सोमवार 11 अक्टूबर से लागू होगा।

1,414 replies on “दुकान खोलने का समय सुबह 9 बजे 3 बजे स्कूल कालेज ऑफिस बैंक आज खुलेंगे”