साल अंतरराष्ट्रीय ट्राईबल महोत्सव वर्ष-2021 सांस्कृतिक कार्यक्रम 28 से 30 अक्टूबर 2021 तक 03 दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम राजधानी रायपुर  में किया जायेगा।

अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर ने बताया कि आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा जिला मुख्यालय जशपुर के वशिष्ठ कम्यूनिटी हॉल महाराजा चौक के समीप आगामी 12 अक्टूबर 2021 को दोपहर 12.00 बजे से आदिवासी नृत्य प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई है। जिसमें जशपुर जिले के आदिवासी लोक नृत्य दल भाग ले सकेंगे। आदिवासी नृत्य प्रतिस्पर्धा सांस्कृतिक कार्यक्रम में पृथक-पृथक जनजातीय प्रचलित लोक नृत्य विधाओं में विवाह, फसल कटाई, पारंपरिक त्योहार एवं अन्य-ओपेन कैटेगरी थीम पर होगी। प्रत्येक सांस्कृतिक लोक नृत्य दल में कम से कम 20 से 25 प्रतिभागी तक होना अनिवार्य होगा। समस्त प्रतिभागी अपने पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित रहेंगे। प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले लोक नृत्य दल, आवश्यक विवरण किस विधा-थीम पर प्रस्तुति दी जाएगी, के साथ दल के सदस्यों की सूची कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जशपुर में 10 अक्टूबर 2021 तक जमा कर सकते हैं।

 जिले में आयोजित आदिवासी नृत्य प्रतिस्पर्धा में चयनित अधिकतम 03 सांस्कृतिक लोक नृत्य दलों को, संभाग मुख्यालय- अम्बिकापुर में 17 से 20 अक्टूबर 2021 तक आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा के लिए भेजा जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में चयनित 03 आदिवासी सांस्कृतिक दलों में से प्रत्येक संभाग से प्रथम विजेता सांस्कृतिक दल को राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम के लिए नामांकित किया जायेगा। संभाग स्तरीय चयनित प्रथम विजेता सांस्कृतिक दल के अतिरिक्त द्वितीय एवं तृतीय सांस्कृतिक दल को सामान्य रूप से कार्यक्रम प्रस्तुति हेतु भेजा जायेगा।