kundaru ghagh

kundaru ghagh छत्तीसगढ़ राज्य के प्रसिद्ध प्रपातों में से एक है। सरगुजा ज़िले की स्थानीय बोली में इस जलप्रपात को ‘घाघी’ कहा जाता है। पिंगला नदी, जो ‘तमोर पिंगला अभयारण्य’ के हृदय स्थल से प्रवाहित होती है, इसमें कुन्दरू घाघ एक मध्य ऊँचाई का सुन्दर जलप्रपात रमकोला से 10 कि. मी. की दूरी पर घने वन के मध्य में स्थित है।

यह जलप्रपात दोनों ओर से घने जंगलों से घिरा हुआ है। यह स्थल पारिवारिक वन भोज के लिए मनमोहक, दर्शनीय एवं सुरक्षित सुगम पहुंच योग्य है।