पंचायतों में पदस्थापना

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर जनपद पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। सामान प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय के आदेश आज मंत्रालय महानदी भवन से जारी कर दिया गया है।
 आदेश के अनुसार श्री मनोज कुमार बंजारे डिप्टी कलेक्टर दंतेवाड़ा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भोपालपटनम्, श्री हिमांचल साहू डिप्टी कलेक्टर सुकमा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुकमा, कु. पुजा बंसल डिप्टी कलेक्टर महासमुंद को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपुर, सुश्री रूचि शर्मा डिप्टी कलेक्टर मुंगेली को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फरसाबहार, सुश्री शीतल बंसल डिप्टी कलेक्टर रायपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबंद, श्री हेमेन्द्र भूआर्य डिप्टी कलेक्टर बीजापुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भैरमगढ़ और श्री प्रवेश पैकरा डिप्टी कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर (रामानुजगंज) पदस्थ किया गया है।
 इसी तरह श्रीमती ज्योति बबली बैरागी डिप्टी कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुलदुला, श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर डिप्टी कलेक्टर कोरिया को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दरभा, श्री आर.आर. चुरेन्द्र डिप्टी कलेक्टर मुंगेली को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपाट, श्री डी.एस.ध्रुव डिप्टी कलेक्टर धमतरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मरवाही, श्री अशोक कुमार मार्बल डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोण्डागांव, श्री छबिलाल ओटी डिप्टी कलेक्टर कांकेर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तमनार और कु. अर्चना पाण्डेय डिप्टी कलेक्टर रायपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरा जिला गरियाबंद पदस्थ किया गया है।

363 replies on “रायपुर : राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पर जनपद”