Gondali Jalashay Balod

Gondali Jalashay Balod गोंदली जलाशय बालोद बालोद जिला प्रकृति के विभिन्न संसाधनों से परिपूर्ण रहा है। जिले में बड़ी संख्या में जल प्रबंधन हेतु जलाशयों का निर्माण किया गया है। जिसमे से एक प्रमुख गोंदली जलाशय है, जो की जिला मुख्यालय बालोद से लगभग 9 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। यह जलाशय चारों ओर घने जंगल से घिरा हुआ है। यहाँ के पानी का उपयोग सिंचाई, निस्तारी और तांदुला जलाशय के भराव में भी किया जाता है। साथ ही यहाँ केज कल्चर स्थापित कर मछलीपालन किया जा रहा है।

Photo Gallery