Nambi WaterFall
Nambi WaterFall छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर संभाग मे बीजापुर जिले के उसूर जनपद के नम्बी गांव में स्थित है। यह जिला मुख्यालय से लगभग 64 किलोमीटर की दूरी पर तेलंगाना सीमा पर स्थित है। उसूर जनपद से नम्बी महज 12 किमी की दूरी पर स्थित है।
यह बस्तर संभाग की सर्वाधिक ऊंचाई से गिरने वाला जलप्रपात है। इसकी ऊंचाई लगभग 180 मीटर है। वर्ष 2001 में अविभाजित आंध्रप्रदेश सरकार ने अपने तरफ से पर्यटन रास्ता बनाने का प्रयास किया था। परंतु नक्सल समस्या की वजह से यह प्रयास असफल रहा।
कई दशकों से गुमनामी के खोए इस जलप्रपात को विकसित करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। यह जलप्रपात नक्सलियों के उस इलाके में मौजूद है जहां नक्सलियों की हुकूमत चलती है। यहाँ पहुंचना जान को जोखिम में डालने से कम नहीं है।
कैसे पहुंचे-
पहुंच मार्ग- बीजापुर- आवापल्ली- उसूर- गलगम- नडपल्ली- इत्तागुडा होकर
बीजापुर से उसूर तक चार पहिया वाहन में पहुंचा जा सकता है। उसूर से दोपहिया वाहन में नम्बी गाँव तक पहुँचकर वहाँ से 3 किमी पैदल पहाड़ी रास्ता तय करना होगा।
जलप्रपात की ऊंचाई- 180 मीटर
चौड़ाई- लगभग 75 मीटर
PHOTO GALLERY
Nambi WaterFall, bijapur Nambi WaterFall, bijapur baster नम्बी जलधारा | Nimbi waterfall HEIGST WATERFALL in Bijapur Baster sambhag chhattisgarh