उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी

joharcg.com नई दिल्ली। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार रात निधन हो चुका है। उन्होंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह कैंसर से पीडि़त थे और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। वह बिहार से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद भी थे। 2005 से  2013 और 2017 से 2020 के बीच बिहार के वित्त मंत्री भी रहे।  बिहार के मौजूदा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सुशील मोदी के निधन की जानकारी दी।