शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026 |
ताज़ा खबर
छत्तीसगढ़ की हर ताज़ा खबर और जमीनी मुद्दों का सच्चा साथी - जोहार CG • विधानसभा, पंचायत, रोजगार और विकास से जुड़ी हर बड़ी अपडेट

रामविचार नेताम के शासकीय निवास में विधि-विधान से हुई भगवान श्री गणेश की स्थापना

P
1 मिनट पठन
इस खबर को शेयर करें:
रामविचार नेताम
<p>रामविचार नेताम</p> फोटो: फ़ाइल फोटो / जोहार CG

joharcg.com मंत्री श्री नेताम ने प्रदेशवासियों को दी गणेश चतुर्थी की बधाई और शुभकामनाएं गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम के अपने शासकीय निवास परिसर, अटल नगर नवा रायपुर में आज भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ स्थापना एवं पूजा-अर्चना कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मंत्री श्री रामविचार नेताम ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश रिद्धि-सिद्धि और बुद्धि के देवता हैं तथा उनका आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल लेकर आए।
मंत्री श्री नेताम ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से बाधाओं को दूर कर सुख, शांति, समृद्धि और सफलता प्रदान करें।

संबंधित विषय (Tags):
#Chhattisgarh News #Ganesh Utsav #Government #Ram Vichar Netam

छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर सीधे WhatsApp पर!

हमारे आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें और रहें सबसे पहले अपडेटेड।

चैनल से जुड़ें