Maniyari River

Maniyari River Chhattisgarh यह नदी बिलासपुर के उत्तर-पश्चिम में लोरमी पठार से निकलती है। इसका उद्गम स्थल मुखण्डा पहाड़ बेलपान के कुण्ड तथा लोरमी का पहाड़ी क्षेत्र है। यह दक्षिणी-पूर्वी भाग में बिलासपुर तथा मुंगेली तहसील की सीमा बनाती हुई प्रवाहित होती है।  इसकी सहायक नदी आगर, टेसुआ और गेन्गुआ , छोटी नर्मदा तथा घोंघा हैं। मनियारी नदी शिवनाथ की सहायक नदी है जिसका संगम तालगांव के समीप स्थित है। इस नदी पर खारंग मनियारी जलाशय का निर्माण किया गया है, जिससे मुंगेली तहसील के 42.510 हेक्टेअर क्षेत्र में सिंचाई की जाती है। इस नदी की कुल लंबाई 134 किलोमीटर है। यह नदी बिलासपुर जिले के अमेरिकांपा – तालागांव के निकट शिवनाथ नदी में मिल जाती है।  इसकी कुल लम्बाई लगभग 134 कि.मी. है।

तट पर स्थित नगर :
बिलासपुर, तखतपुर, लोरमी, तालागांव ।

खुडिया बांध परियोजना

खुड़िया बांध छत्तीसगढ़ में मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड में स्थित है और मुंगेली से तकरीबन 45 किलोमीटर दूर है। इसका आधिकारिक नाम संजयगांधी जलाशय है। यह एक रमणीय स्थल है जो चारो ओर से वनाच्छाादित है तथा इसके उत्तर पश्चिम दिशा में पर्वत श्रृखला है यह बांध मनियारी नदी पर अंग्रेजो के शासनकाल में तैयार की गई है। तथा यहां पर रेस्ट हाउस भी उपलब्ध है। यहां जाने के लिए हम छत्तीसगढ के राजधानी रायपुर से सीधे बस के माध्यम से जा सकते है। निकटतम रेलवे स्टेशन कोटा व बिलासपुर हैं। बाँध के दक्षिण भाग से एक नहर निकलता है, जो पुरे लोरमी क्षेत्र को सिन्चित करता है आज के दिनों में वो अपने में बहोत बडा उपलब्धि है | यह प्राकृतिक सौन्दर्य का अपार खजाना है | बांध के पूर्वी भाग में थोड़ी उचाई में रेस्ट हॉउस है, जिसमे दार्शनिक बड़े आनंद के साथ मनोरंजन करते है | उसके नीचे में खुडिया की पूरी बस्ती बसी है।

PHOTO GALLERY