नई दिल्ली

joharcg.com नई दिल्ली । उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बढ़ते तापमान के साथ लू  भी चल रही है। देश के कई अन्य राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  ने फिर से चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। भीषण गर्मी और लू  के चलते 11 से 13 जून (मंगलवार से गुरुवार) तक दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

नरेला और नजफगढ़ में तापमान 46 डिग्री के पार राजधानी दिल्ली में सोमवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को दिल्ली के नरेला इलाके में सोमवार को 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। नजफगढ़ में तापमान 46.3 तक पहुंच गया। बढ़ते तापमान के बीच दिल्ली के कई इलाकों में लगातार दूसरे दिन भी लू (Heatwave) चलने की स्थिति बनी रही।भीषम गर्मी को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में तीन दिनों के (मंगलवार-गुरुवार) लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच जाएगा।