Joharcg.com छत्तीसगढ़ के सुकमा में जवना की गोली से मृत 4 जवानों में 3 जवान बिहार और 1 पश्चिम बंगाल से हैं। तीन घायलों में से दो को रायपुर एयरलिफ्ट किया जा रहा है और एक का भद्राचलम में इलाज चल रहा है। आईजी सीआरपीएफ, एडिशनल एसपी कोंटा लिंगनपल्ली कैंप पहुंच चुके हैं। आईजी बस्तर, कलेक्टर सुकमा और एसपी सुकमा भी मौके पर जाएंगे। आरोपी जवान रितेश रंजन को सुबह 04:00 बजे से अपनी संतरी ड्यूटी करनी थी। ड्यूटी के लिए तैयार होने के बाद उसने बैरक में सो रहे अन्य जवानों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। मृत जवानों में धनजी, राजीव मंडल, राजमणि कुमार यादव और धर्मेंद्र के.आर. शामिल हैं। वहीं धनंजय केआर सिंह, धर्मात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा का इलाज चल रहा है।
About Us
Important Link
Contact Us
Owner/Editor : Umesh kumar Sharma
Pt. DDU Nagar, Raipur – 492010, Chhattisgarh
Email: [email protected] , [email protected]
Contact: 9827119998