कन्नड़ एक्टर दर्शन

joharcg.com मैसूर। कन्नड़ एक्टर दर्शन को कामाक्षीपाल्या पुलिस ने रेणुकास्वामी नामक युवक की हत्या के मामले में हिरासल में लिया है। मैसूर में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है और उन्हें बेंगलुरु ला रही है। हत्या के एक मामले में एक आरोपी ने दर्शन का नाम उजागर किया है और पुलिस उसी के आधार पर कार्रवाई कर रही है। आरोप है कि दर्शन लगातार आरोपी के संपर्क में था। यह गिरफ्तारी मारे गए युवक की मां की शिकायत के आधार पर की गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।