रायपुर – पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ बीजेपी के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी तीसरी बार दी गई है। प्रदेश भाजपा की कमान मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता विष्णुदेव साय को बधाई देता हूं। आशा करता हूं कि आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए।

sources

28 replies on “मुख्यमंत्री बघेल ने नये भाजपा अध्यक्ष को दी बधाई, कहा…”