रायपुर/कांकेर/बीजापुर/राजनांदगांव ।  छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों को अब कोरोना से भी जंग लड़ना पड़ रहा है।  कांकेर में एक साथ 20 बीएसएफ के जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  वहीं 3 एसएसबी  के जवानों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।  इसके साथ जिले में कुल संकम्रित जवानों की संख्या 72 पहुंच गई है। संक्रमित जवानों में 64 बीएसएफ और 8 जवान एसएसबी के हैं।  जिले में एक ही दिन में 23 जवानों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। 

शनिवार को केवल कांकेर से ही 26 कोरोना के मामले सामने आए हैं।  जिनमें 20 BSF और 3 SSB के जवान शामिल हैं।  वहीं बीजापुर से खबर आई है कि 11 जवानों को कोरोना हो गया है।  वहीं में आईटीबीपी के कुल 47 जवान कोविड-19 की चपेट में हैं। 

कांकेर में शनिवार को पॉजिटिव मिले बीएसएफ के सभी 20 जवान अंतागढ़ में पदस्थ हैं।  एसएसबी के 3 जवान भी अंतागढ़ कैंप के ही हैं।  बड़ी संख्या में जवानों के पॉजिटिव मिलने के बाद नक्सल मोर्चे के साथ-साथ स्वास्थ्य महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है।  कांकेर कोविड अस्पताल 100 सीटर है, जहां लगभग सीट फुल हो चुकी हैं, ऐसे में जवानो को बाहर रेफर करना पड़ सकता है। 

अब सबसे ज्यादा अंतागढ़ में पदस्थ जवान कोरोना की चपेट में हैं. इसके पहले बांदे कैंप से 22 जवान पॉजिटिव मिले है थे। अब अन्तागढ़ से जवानो की संख्या सबसे अधिक हो गई है।  कोरोना की चपेट में आए अब तक के जवान छुट्टी से लौटे हुए हैं।  आज के पॉजिटिव जवानों की हिस्ट्री अभी सामने नहीं आ सकी है।  इसके साथ ही 3 मजदूर भी कोरोना की चपेट में आए हैं। 

वहीं बात की जाए राजनांदगांव जिले की तो, यहां भी जवानों के बीच कोरोना विस्फोट हुआ है।  पिछले कुछ दिनों में ITBP के 45 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  जिसके बाद से ITBP कैंप में हड़कंप मच हुआ है. वहीं अधिकारी भी काफी चिंतित हैं।  राजनांदगांव में पहले से ही कोरोना के हालात खराब थे।  इस बीच जवानों के बीच कोरोनो विस्फोट होना वाकई चिंता का विषय बन गया है। 

बीजापुर जिले में भी शनिवार को कोरोना विस्फोट से हड़कंप मच गया है।  यहां एक साथ 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  इस संक्रमितों में 10 CRPF और 1 CAF के जवान शामिल हैं।  वहीं 3 अन्य लोगों भी संक्रमित पाए गए हैं। 

बीजापुर जिले में पहले हालात नियंत्रण में थे, लेकिन अब संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं।  शनिवार को एक साथ 14 कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आए हैं।  सभी मामले जिले के अलग-अलग जगहों के हैं. संक्रमितों में 10 CRPF और 1 CAF के जवान शामिल हैं।  इनके अलावा एक गर्भवती महिला, एक ठेकेदार और एक मेडिकल स्टॉफ भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 

जिले में 14 लोगों की संक्रमण की पुष्टि CMHO बीआर पुजारी ने की है।  सभी मरीजों की आरटीपीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आई है।  इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कोरोना विस्फोट के मामले सामने आ रहे हैं।  कांकेर से 26 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  इन संक्रमितों में 23 सुरक्षाबल के जवान शामिल हैं।  एक साथ इतने मामले सामने आने के बाद कांकेर जिला में हड़कंप मच गया है।  उधर दुर्ग जिले में भी कुछ जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। अलावा इसके विभिन्न शहरो कस्बों में तैनात छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान भी लगातार कोरोना के चपेट में आते जा रहे हैं। कई थाने सील कर दिए गए हैं। 

sources