रायपुर – रायपुर नगर निगम में जोनों के परिसीमन के बाद अध्यक्षों के चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा अब आमने सामने हैं। कांग्रेस ने निगम के नौ जोन में अपने प्रत्याशी उतारे हैं, वहीं भाजपा ने 05 जोन में अपने को चुनाव मैदान में उतारी है।


कांग्रेस ने जोन-2 से बंटी होरा, जोन-3 से अमितेश भारद्वाज, जोन- 4 से प्रमोद दुबे, जोन-5 से मन्नू विजेता यादव, जोन-6 से निशा देवेंद्र यादव, जोन-7 से मनिराम साहू, जोन-8 से घनश्याम छत्री, जोन-9 से प्रमोद मिश्रा और जोन-10 से आकाश दीप शर्मा मैदान में हैं।
वहीं सचेतक के तौर पर अमित दास और सचिव को अनवर हुसैन को चुना गया है। प्रवक्ता शीतल कुलदीप, उत्तम साहू, कमरान अंसारी, विरेंद्र देवांगान और पुरुषोत्तम बहरा हैं। कांग्रेस के जोन अध्यक्षों के नाम को लेकर महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि पार्टी हाई कमान की ओर से 20 नाम दिए गए हैं, जिसमे से 9 नाम तय है।
वहीं भाजपा की ओर से जोन- 1 से विनोद अग्रवाल, जोन-6 से सरिता वर्मा, जोन-7 से रजयंत ध्रुव, जोन-8 से सुनील चंद्राकर और जोन-9 से सीमा साहू शामिल है। जोन-2, 3, 4, 5 और 10 पर भाजपा अपने प्रत्याशी नहीं उतार रही है।

sources