रायपुर – वन, परिवहन, आवास, एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज गुरुवार को कवर्धा विकासखण्ड के ग्राम खैरझिटी कला में आयोजित श्री रुद्र चंडी महायज्ञ और देवी पुराण यज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने यज्ञ में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। यह यज्ञ 25 नवम्बर से चल रहा है।