रायपुर – राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने देश के मशहूर शायर राहत इंदौरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा है कि उनका निधन साहित्य एवं कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है
राज्यपाल ने मशहूर शायर राहत इंदौरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
