![](https://www.joharcg.com/wp-content/uploads/2020/12/img-20201221-wa00023223056899586549488.jpg)
रायपुर – करणी सेना ने दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा को आज करणी सेना के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके उल्लेखनीय कार्यों की भी चर्चा की गई। यह श्रद्धांजलि सभा रायपुर स्थित होटल आई स्टे में आयोजित की गई।
इस मौके पर करणी सेना के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज सिंह अमेठी, चलचित्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री शक्ति सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता अक्षय साहू आदि उपस्थित थे।