रायपुर : संसदीय सचिव एवं विधायक ने कोरोना के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान की शुरूआत बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक-18 से किया। अभियान में सफाई कर्मचारीगण भी शामिल हुए और विधायक के साथ मिलकर लोगों में जागरूकता लाने तथा टीकाकरण कराने की अपील की। उपाध्याय ने कहा कि कोरोना (Corona) की चैन को तोड़ने इस समय वैक्सीन से बड़ा कोई उपाय नहीं है, इसी बात को हम जन-जन तक पहुंचाने लगातार अभियान चला रहे है।
श्री उपाध्याय ने आज जनजागरूकता अभियान का आगाज वार्ड के पहाड़ी चैक से किया और आंबेडकर नगर कालोनी और अषोक नगर क्षेत्र पहंुचकर इन मोहल्लों के प्रत्येक गली और घरों में जाकर लोगों को कोरोना (Corona) के प्रति सचेत रहने तथा घर में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी सदस्यों के वैक्सीनेषन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ऐसे सभी परिवारों के प्रति खुषी जताई जिन्होंने पूर्व में भी कोरोना (Corona) से बचने के लिए वैक्सीनेषन करा लिया है। आज इस अभियान में सफाई कर्मचारी मित्रों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराने की अपील की। बाल गंगाधर तिलक वार्ड में जागरूकता अभियान चलाने के बाद श्री उपाध्याय ठक्कर बापा वार्ड पहंुचे और यहां भी वार्ड के प्रत्येक घरों मंें जाकर लोगों को कोरोना से बचने तथा वैक्सीनेषन के लिए प्रेरित किया।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के संदेष को सार्थक करने क्षेत्रीय विधायक श्री उपाध्याय ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वे रोज सुबह 06 बजे से ही अभियान की शुरूआत करते हुए पष्चिम के प्रत्येक वार्ड में पहंुच रहे है। और लोगों को जागरूक करने कांग्रेस के साथियों के साथ घर-घर दस्तक दे रहे हैं। जागरूकता अभियान के साथ ही वे जनमानस में मास्क का वितरण भी कर रहे हैं।
श्री उपाध्याय ने कहा कि कोरोना वैक्सीन अभियान को लेकर लगातार जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। हम समाज के सभी वर्गों से अपील कर रहे हैं कि वे वैक्सीन जरूरत लगवाएं। कोरोना की चैन को अगर कोई तोड़ सकता है तो इस समय वैक्सीन से बड़ा कोई उपाय नहीं है। इसी बात को हम जन-जन तक पहंुचाने लगातार अभियान चला रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के लिए पृथक से वैक्सीन सेंटर लगातार बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को भी विभिन्न सामुदायिक केन्द्रों व स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है।

61 replies on “कोरोना के खिलाफ इस समय वैक्सीन ही सबसे बड़ा हथियार : विकास”