भाजपा और कांग्रेस के विधायक भी, सभी होम क्वारेंटाइन पर भेजे गए

रायपुर – डोंगरगांव के विधायक कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सियासतदारों में भी उथल-पुथल मची हुई है। विधानसभा के प्रमुख सचिव भी होम क्वारेंटाइन पर गए हुए है। इसके अलावा भाजपा और कांगेे्रस से आधा दर्जन विधायकों को क्वारेंटाइन किया गया है। इन सभी के सैंपल लिए गए है। इसकी टेस्टिंग के लिए भेजी जा रही है। कुछ दिन पहले विधानसभा में एक मीटिंग हुई थी। उस मीटिंग में कोरोना पॉजिटिव विधायक भी शामिल हुए थे। हालांकि उस समय कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट नहीं आई थी। लिहाजा बाद में रिपोर्ट आने के बाद उनके संपर्क में आने वाले सभी विधायकों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। सभी की टेस्टिंग हो रही है। क्योंकि जितने लोग विधायक के संपर्क में आए थे। उन्हें क्वारेंटाइन किया जार रहा है। इधर, मीटिंग में भाजपा और कांग्रेस दोनों के विधायक शामिल थे। आधा दर्जन विधायकों को होम क्वारेंटाइन पर भेजा गया है।

sources